फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी बन गर्भवती महिलाओं के खाते से उड़ाए 32 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा के अंतर्गत दो गर्भवती महिलाओं को फोन कर शातिरों ने 32 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। आशा कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य शिक्षक से की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दिल्ली की ओर से गर्भवती महिलाओं तथा आशा कार्यकर्ताओं को फोन करके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जाती है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, खानपान तथा टीकाकरण संबंधी जानकारी भी फोन पर उपलब्ध करवाई जाती है, लेकिन अब शातिरों ने इस फोन कॉल को भी ठगी का जरिया बना लिया है।
विज्ञापन

पीएचसी कुठेड़ा के तहत आने वाली दो महिलाओं के खाते से इस सप्ताह 25 हजार और सात हजार रुपये शातिरों ने उड़ाए हैं। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने बताया कि उनके पास आशा कार्यकर्ता ने शिकायत दी है कि एक नंबर से कॉल आई तथा उनकी बात गर्भवती महिला से करवाने के लिए उसे कहा गया। आशा ने अपने आप को स्वास्थ्य अधिकारी बताने वाले कॉलर और गर्भवती महिला की बात कांफ्रेंस के माध्यम से करवा दी। इस दौरान गर्भवती महिला ने उसके आधार कार्ड व बैंक डिटेल ली, परंतु जब फोन काटा तो गर्भवती महिला ने बताया कि उसके खाते से 25,000 रुपये कट गए।
ऐसा ही दूसरी महिला के साथ हुआ तथा उसके खाते से 7,000 हजार कटे हैं। कमल ने कहा कि सभी आशा तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं को इस बारे में जागरूक करें तथा किसी प्रकार की कॉल आने पर उन्हें अपने आधार नंबर तथा बैंक नंबर की जानकारी न दें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा में गर्भवती महिलाओं के खातों से पैसे कटने का मामला सामने आया है। महिलाएं अपनी बैंक डिटेल की जानकारी किसी से भी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें