फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में सवार चार युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Four youths in the car arrested with chitta
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक निजी गाड़ी से नशा बरामद किया है। गाड़ी में चालक सहित चार युवक सवार थे। मंगलवार देर रात करीब 11:00 बजे सुजानपुर पुलिस ने थाना परिसर के बाहर मुख्य सड़क पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वाहनों की चेकिंग का दौर भी जारी था। देर रात को कार्रवाई के दौरान एक गाड़ी को चेक किया तो इसके डैश बोर्ड से 4.58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने गाड़ी में बैठे चालक के अलावा उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि यह गाड़ी नादौन से धर्मपुर जिला मंडी की तरफ जा रही थी। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। गिरफ्तार किए गए युवकों से नशे के कारोबार में और लोगों के शामिल होने के बारे में पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वाहन चालक कमल आजाद गांव दत्तबाढ़ डाकघर व तहसील संधोल जिला मंडी, सूरज गांव दत्तवाड़ तहसील संधोल, अजय ठाकुर गांव धवाली तहसील संधोल व सतीश कुमार गांव स्याटी डाकघर लोंगनी तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें