फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में चार वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। नागरिक अस्पताल नादौन के पास रहने वाले प्रवासी परिवार की चार वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन बच्ची की मां ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने सर्पदंश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल नादौन के पास प्रवासी परिवार रहता है। उनकी चार वर्षीय बेटी की रविवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन सोमवार सुबह बच्ची को इलाज के लिए नादौन अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई।
बच्ची के पिता सरजू राम ने बताया कि रविवार रात को ही बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। इसके चलते सोमवार सुबह जब बच्चे को नादौन अस्पताल लाया गया तो वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में हमीरपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आशंका जताई कि बच्ची को सर्पदंश हुआ है। उन्होंने एक सांप झोपड़ी के पास जाल में फंसा हुआ देखा था। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें