फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद उपाध्यक्ष के बेटे ने नहीं चुकाया लोन, सहकारी सभा ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के उपाध्यक्ष के पुत्र के खिलाफ लोन नहीं चुकाने के एक मामले में हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग ने को-ऑपरेटिव सोसायटी से लोन लेकर उसकी अदायगी न करने पर जिप उपाध्यक्ष के बेटे सहित 22 ऋणधारकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने सभी डिफाल्टरों को नोटिस के माध्यम से मध्यस्थता का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन जिला परिषद उपाध्यक्ष के बेटे समेत करीब आधा दर्जन ऋणधारक सहकारी सभा के कार्यालय में नहीं पहुंचे।
जबकि अन्य 17 ऋणधारकों ने सहकारी सभा के निरीक्षक के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष रखते हुए कुछ समय की मोहल्लत मांगी है। जिला परिषद हमीरपुर के उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी के पुत्र रविंद्र कुमार ने दि झन्यारी देवी को-ऑपरेटिव एंड एग्रीकल्चरल सर्विस सोसायटी हमीरपुर से वर्ष फरवरी 2015 में दस लाख रुपये ऋण लिया था।
विज्ञापन

पिता नरेश कुमार दर्जी ने इस ऋण मामले में अपनी ओर से आश्वासन पत्र(गारंटी) पर हस्ताक्षर किए थे। शुरुआत की कुछ किस्तें चुकाने के बाद उसने ऋण की किस्तें नहीं भरीं। वर्तमान में लोन की यह रकम ब्याज सहित बढ़कर 19 लाख 22 हजार 686 रुपये हो चुकी है। इस सोसायटी में क्षेत्र के कुल 800 के करीब अंशधारक हैं। लोन की रिकवरी न होने के चलते यह सोसायटी गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है। कइयों की जमापूंजी इस सोसायटी में फंसी हुई है। जिसके चलते इस मामले को निपटाने के लिए हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं विभाग ने हमीरपुर जिले से दो निरीक्षकों को इस सोसायटी के 11-11 ऋण मामले सौंपकर इनका निपटारा करने के आदेश जारी किए हैं। अगर संबंधित ऋणधारकों ने ऋण की किस्तें नहीं चुकाई तो विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।
मामलों को निपटाने में लगाई है दो निरीक्षकों की ड्यूटी
दि झन्यारी देवी को-ऑपरेटिव एंड एग्रीकल्चरल सर्विस सोसायटी हमीरपुर के प्रधान यशवंत सिंह राणा ने कहा कि जिला परिषद के उपाध्यक्ष के बेटे सहित 22 ऋणधारकों ने लंबे समय से लोन की किस्तें नहीं चुकाई हैं। जिसके चलते इस मामले में विभाग ने दो निरीक्षकों की ड्यूटी इन मामलों का निपटारा करने के लिए लगाई है। पूर्व में भी कई नोटिस जारी किए गए है। उन्होंने सरकार से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि शेष अंशधारकों से न्याय किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें