फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चार विद्यार्थियों ने लिया दाखिला, नहीं लगीं कक्षाएं, बंद हुआ टौणी देवी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज की अधिसूचना के बाद 59 कनाल भूमि की थी चयनित, 25 लाख की पहली किस्त हुई थी जारी
विज्ञापन

बारी मंदिर स्कूल में चलाई जानी थी टौणीदेवी महाविद्यालय की कक्षाएं
कम विद्यार्थी संख्या के चलते बंद हो गई महाविद्यालय की संचालन प्रक्रिया
बवीता चंदेल
हमीरपुर। अधिसूचना के बाद पुन: राजकीय महाविद्यालय टौणी देवी बंद हो गया है। महाविद्यालय के दाखिला सत्र में चार विद्यार्थियों ने बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था लेकिन सरकार की ओर से कम छात्र संख्या वाले महाविद्यालयों को बंद करने के निर्देशों से यहां पर कक्षाएं नहीं लग पाईं। महाविद्यालय में कक्षाएं न लग पाने के कारण चारों विद्यार्थियों ने हमीरपुर महाविद्यालय में दाखिला ले लिया और महाविद्यालय पुन: बंद हो गया। ऐसे में अब महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया से लेकर अन्य कार्य बंद हो गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से बारीं मंदिर स्कूल में अस्थायी तौर पर विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू करने और हमीरपुर महाविद्यालय के प्रशासन को अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया है।
चार माह पूर्व टौणीदेवी महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 25 लाख की पहली किस्त जारी हुई थी। विभाग की ओर से भवन निर्माण कार्य के लिए टौणी देवी से एक किलोमीटर दूर झोखर में 59 कनाल भूमि को चयनित किया गया है। अब महाविद्यालय का निर्माण कार्य धीमा हो गया है। वर्ष 2023 में सुजानपुर चौगान में आयोजित राष्ट्र स्तरीय होली मेले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तत्काल सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा की मांग पर टौणी देवी में कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। घोषणा के एक वर्ष बाद अब कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। महाविद्यालय खुलने से दो दर्जन पंचायतों के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए लाभ मिलना था लेकिन विभाग की ओर से प्रथम सत्र में महज कला संकाय को शुरू किया गया था। ऐसे में कुछेक ही विद्यार्थियों ने दाखिला लिया और अब महाविद्यालय की संचालन प्रक्रिया बंद हो गई है। महाविद्यालय संचालन की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण विद्यार्थियों को मजबूरन अन्य महाविद्यालयों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यान:
टौणी देवी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद महाविद्यालय में महज चार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इसके चलते विभाग की ओर से महाविद्यालय को बंद कर दिया गया है। विद्यार्थी हमीरपुर महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। -प्रमोद पटियाल कार्यकारी प्राचार्य टौणी देवी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें