फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर कॉलेज के चार छात्रों का नौकरी के लिए चयन

विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चयनित होने पर ऑफर लेटर देतीं प्रिंसिपल - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के बी-वॉक रिटेल मैनेजमेंट के अंतिम वर्ष के छात्र अंशिका शर्मा, विकास कौंडल, शुभम रांगड़ा व अभिषेक कुमार रिलायंस इंडिया लिमिटेड के रिलायंस ट्रेंड वीआर पंजाब मोहाली में अपनी सेवाएं देंगे। कॉलेज के सात छात्रों का रिलायंस ट्रेंड के एचआर मैनेजर बलराम पटियाल ने 15 अगस्त को साक्षात्कार लिया था।
विज्ञापन

इनमें से चार छात्रों का चयन हुआ है। इससे पहले भी बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट के लगभग सात छात्रों का चयन कैप्शन इंडिया लिमिटेड कर चुकी है। रिलायंस ट्रेंड लिमिटेड की ओर से चयनित छात्रों को कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अंजू बत्ता सहगल, बी-वॉक नोडल ऑफिसर प्रो. नीलम गुलेरिया, बी-वॉक रिटेल मैनेजमेंट के प्रो. अनिल शर्मा, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. सुनील राणा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। प्रिंसिपल समेत समस्त विभाग के अधिकारियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रिंसिपल डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने बताया कि नए छात्र 31 अगस्त शाम 5:00 बजे तक फर्स्ट ईयर में एडमिशन ले सकते हैं। कॉलेज के जिन संकायों में सीटें खाली हैं, उनमें छात्र ऑनलाइन एडमिशन फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें