फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गरने दा गलूं जंगल में आग से जली लाखों की वनसंपदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गरने दा गलूं जंगल में आग से जली लाखों की वनसंपदा
विज्ञापन

ग्रामीण और कर्मचारियों ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भीषण गर्मी के बीच जंगलों में आग के मामलों में भी बढ़ोतरी जारी है। सोमवार देर शाम एनआईटी हमीरपुर के साथ लगते गरने दा गलूं जंगल में भीषण आग लगने से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई। शाम पांच बजे के करीब स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी। विभागीय अधिकारियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात को आग बुझाई।
विज्ञापन

आग इतनी भीषण थी कि आसपास के क्षेत्रों में अफरातफरी का माहौल बना गया। वहीं जंगल के आसपास के क्षेत्रों में एकाएक गर्म हवाओं के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में अपना योगदान दिया। इसके बारे में जिला फायर अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था। कर्मचारियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने लोगों ने वन संपदा को बचाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें