फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रिहायशी मकानों तक पहुंची जंगल की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन


जिलाभर की 70 बीटों में अब तक 23351.3 हेक्टेयर एरिया जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलाभर के जंगलों में आग की घटनाएं अभी थमी नहीं हैं। रविवार को जिला के तीन विभिन्न स्थानों पर आग लगने के मामले सामने आए। अब तक जिले की 70 बीटों में आग लगने के 243 मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में 23351.3 हेक्टेयर एरिया जलकर राख हो गया है। आग लगने के मामलों में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। जंगलों की आग से वन संपदा के राख होने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को सुबह 10.15 के करीब उपमंडल नादौन के साथ पुतड़ियाल के जंगल में एकाएक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दो गाड़ियों की सहायता से तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के साथ ठाकुर नर्सिंग होम के पास आग लगने का मामला सामने आया। जंगल की आग एकाएक रिहायशी मकानों तक आ पहुंची। जैसे ही आग घरों तक पहुंची लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। रिहायशी क्षेत्र में आग पहुंचने पर ग्रामीणों ने दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर दो घंटे के बाद काबू पाया। वहीं, दोपहर तीन बजे के करीब ख्याह के जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग की सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस बारे में जिला फायर अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि रविवार को तीन जंगलों में आग लगने की सूचना मिलने पर कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। उन्होंने लोगों से जंगलों को आग से बचाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें