फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लोकनृत्य, समूहगान और राजस्थानी गानों पर मचाई धमाल

Sun, 02 Nov 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सैनिक प्राथमिक स्कूल सुजानपुर में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि के साथ स्कूल  प्रभारी व
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर में शनिवार को वार्षिक पारितोषक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, लोकगीत, लोकनृत्य, समूहगान और राजस्थानी गानों पर प्रस्तुतियां देकर खूब धमाल मचाई।
विज्ञापन

समारोह में विधायक रणजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल मुख्य अध्यापिका मीना महाजन ने की। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट में वर्षभर स्कूल में हुई गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
वहीं, मुख्यातिथि ने शानदार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चे हर पायदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल की वार्षिक गतिविधियों में बेहतरीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मीना रानी, सैनिक प्राइमरी स्कूल चेयरमैन ग्रुप कैप्टन रचना जोशी सहित कमांडर अक्षय कुमार साहू सेक्रेटरी सैनिक प्राइमरी स्कूल, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें