फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुआड़-टिक्कड़ी-धरली सड़क का निर्माण कार्य कल से होगा शुरू

Sun, 02 Nov 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के तहत पुआड़-टिक्करी-धरली सड़क का निर्माण कार्य कल से शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस सड़क निर्माण कार्य पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण से लोगों को बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी। लोगों के वाहन घर तक पहुंच सकेंगे। पुआड़, टिक्करी और धरला गांव के लोगों के लिए बेहतर सड़क सुविधा का अभाव था।
रास्ता भी तंग था, इस कारण लोगों का आवागमन प्रभावित होता था। इसके चलते लोग लंबे समय से सड़क सुविधा देने की मांग कर रहे थे। अब लोगों की मांग पर विभाग सड़क निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

इस संंबंध में लोक निर्माण विभाग सुजानपुर के एसडीओ विजय धीमान ने बताया कि पुआड़-टिक्करी और धरली गांवों के लोगों को सड़क की सौगात जल्द मिलेगी। सोमवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दो किलोमीटर सड़क पर लगभग करीब दो करोड़ रुपये के बजट का प्रयोग होगा। विभाग प्रयास कर रहा है जल्द से जल्द कार्य को समाप्त कर लोगों को लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें