फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फोल्डिंग छाते महिलाओं और छात्राओं की पहली पसंद

Wed, 22 Jul 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में फोल्डिंग छाते की खरीदारी करते हुए युवती। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसात का मौसम शुरू होते ही हमीरपुर के बाजार में फोल्डिंग छातों की मांग बढ़ गई है। छात्राओं, गृहिणियों और नौकरीपेशा महिलाओं में इन छातों की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन

हल्के वजन और बैग में आसानी से रखे जा सकने के कारण ग्राहक बड़ी छतरियों की बजाय छोटे फोल्डिंग छातों को अधिक पसंद कर रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार और आसपास की दुकानों पर विभिन्न रंगों, डिजाइन और प्रिंट वाले छाते उपलब्ध हैं।
रंग-बिरंगे और आकर्षक प्रिंट वाले छाते महिलाओं और युवतियों को खूब लुभा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में इनकी बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। कार्यालय जाने वाली महिलाएं और छात्राएं भी फोल्डिंग छातों की अधिक खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

बाजार में छोटे फोल्डिंग छातों की कीमत 200 से 450 रुपये के बीच है, जबकि बड़े छाते 400 से 800 रुपये तक बिक रहे हैं। कम जगह घेरने और आसानी से साथ ले जाने की सुविधा के कारण ग्राहकों का रुझान छोटे छातों की ओर अधिक है।
डिजाइन और रंग को भी तरजीह
दुकानदार कपिल और राजेश ने बताया कि पहले लोग केवल बारिश से बचाव के लिए छाते खरीदते थे लेकिन अब ग्राहक डिजाइन, रंग और गुणवत्ता को भी बराबर महत्व दे रहे हैं। महिलाओं के साथ-साथ युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों में भी आकर्षक प्रिंट वाले छातों की मांग बढ़ी है। कई ग्राहक जरूरत के अनुसार एक से अधिक छाते भी खरीद रहे हैं।
पर्याप्त स्टॉक मंगवाया
लगातार हो रही बारिश के चलते आने वाले दिनों में छातों की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। मांग को देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न कंपनियों के नए डिजाइन और अलग-अलग रंगों के छातों का पर्याप्त स्टॉक मंगवाया है। उनका कहना है कि मौसम को देखते हुए अगले कुछ सप्ताह तक फोल्डिंग छातों की मांग बनी रहने की संभावना है।

हमीरपुर बाजार में फोल्डिंग छाते की खरीदारी करते हुए युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें