फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: होली मेले से पहले ढोल नगाड़ों के साथ झंडा रस्म अदा

विज्ञापन
झंडा रस्म अदा करने के बाद स्थानीय लोग सामूहिक चित्र में
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हनुमान मंदिर प्रांगण में की विशेष पूजा-अर्चना
विज्ञापन




चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली मेला 23 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा

संवाद न्यूज एजेंसी



सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले के शुभारंभ से पहले आयोजित होने वाली झंडा रस्म को रविवार को पूरा कर लिया गया। रविवार को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में झंडा रस्म अदा की गई। सुजानपुर मुख्य बाजार और सुजानपुर मुख्य बस स्टैंड पर दो स्थानों पर झंडा रस्म अदा की गई।
विज्ञापन




बस स्टैंड पर बने प्राचीन हनुमान मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ झंडा रस्म को अदा किया गया। मुख्य बाजार में प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद झंडा रस्म को पूरा किया गया। इस मौके पर पुराने बाध्य यंत्रों को बजाने की भी रस्म अदा की गई। चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली मेला 23 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित हो रहा है। इसका 23 मार्च को विधिवत शुभारंभ होगा लेकिन स्थानीय लोगों एवं पुरानी प्रथाओं के अनुसार होली मेले के शुभारंभ से ठीक एक सप्ताह पहले स्थानीय लोगों की ओर से झंडा रस्म अदा की जाती है। उसी के मद्देनजर रविवार को यह झंडा रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें