पांच बूथों पर महिला कर्मचारी देंगी चुनावी ड्यूटी
तीन मॉडल और एक यूथ मैनेजमेंट बूथ होगा स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। लोकसभा चुनाव को लेकर भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों का पहला पूर्वाभ्यास तीन दिन 25, 26 व 27 अप्रैल को दो सत्रों में मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में होगा। इसके लिए समस्त डीडीओ को कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में सूचित कर दिया गया है।
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजय स्वरूप ने बताया कि मतदाता टीमों का पहला पूर्वाभ्यास 25, 26 व 27 अप्रैल को दो सत्रों में सुबह दस बजे और दूसरा दोपहर 1:00 बजे होगा। मतदान प्रकिया के लिए भोरंज विधानसभा क्षेत्र से पीआरओ, एपीआरओ व पीओ के लिए करीब 600 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें 59 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। 25 अप्रैल को 200 कर्मचारियों, 26 अप्रैल को 200 व 26 अप्रैल को भी 200 कर्मचारियों को चुनावी प्रकिया की रिहर्सल दी जाएगी। सभी कर्मचारियों को पहली रिहर्सल के बारे में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर सूचित कर दिया गया है। दूसरी रिहर्सल 23 मई हो होगी। भोरंज विधानसभा क्षेत्र तक 5 महिला बूथ जिसमें 53 भोरंज-एक, 54 भोरंज-दो, 55 भोरंज-तीन, 37 तरक्वाडी-एक व 38 तरक्वाडी-दो शामिल है। इसी तरह तीन मॉडल बूथ के रूप में 91 भकेडा, 93 खुथड़ी-दो और 67 भरेड़ी-दो को बनाया गया है। 45 टूह को यूथ मैनेजमेंट पोलिंग बूथ बनाया गया है। एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने बताया कि चुनावी प्रकिया के सफल आयोजन के लिए सभी कर्मचारियों को पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा।