फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाहल के बाशिंदों को पानी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग एक सप्ताह के भीतर देगा 30 परिवारों को कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी

टौणीदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत गवारडू में बनाए गए टैंक से शीघ्र ही लोगों को पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। इस मुद्दे को 23 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से उठाने के बाद अब जल शक्ति विभाग ने यहां से जल्द ही पेयजल कनेक्शन देने का कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। अक्सर गर्मियों में लगवालती बमसन मेवा पेयजल योजना के कई गांवों में जल संकट गहरा जाता है। इससे कई बार हफ्ते में दो या तीन दिन पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। जल शक्ति विभाग ने इस समस्या को दूर करने के लिए हर गांव में पानी के स्टोरेज टैंक बनाना शुरू किए हैं।गवारडू पंचायत के बाहल गांव में एक वर्ष पहले पानी की स्टोरेज के लिए 25 हजार लीटर क्षमता का टैंक तैयार किया गया लेकिन कॉमन हेडर न होने की वजह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई थी। इससे क्षेत्र के 30 परिवारों को पानी का कनेक्शन नहीं मिल रहा था और पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था। अब जल शक्ति विभाग ने एक सप्ताह के भीतर ही यहां पर कार्य करवा कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। इस बारे में बारी मंदिर पंप हाउस के कनिष्ठ अभियंता नितिन भारद्वाज ने कहा कि कॉमन हेडर की समस्या दूर कर ली गई है और कार्य अवार्ड हो चुका है। आगामी 7 से 10 दिन के भीतर टैंक से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे बाहल के लोगों को पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें