फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पहली मिश्रित राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप एक अक्तूबर से बंगलूरू में

Thu, 26 Sep 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पहली मिश्रित राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप के लिए सीडलिंग पब्लिक स्कूल देहरा में प्रशिक्षण ले रहे
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। अखिल भारतीय नेटबाल संघ पहली बार मिश्रित राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। इसमें पुरुष और महिलाएं एक ही टीम में खेलेंगे। यह प्रतियोगिता 1 से 4 अक्तूबर तक कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित होगी। हिमाचल प्रदेश की टीम भी इस प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

इसके 20 खिलाड़ी सीडलिंग पब्लिक स्कूल देहरा (जाहू) में खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें से छह पुरुष और छह महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद वंशिका, हिमानी, अंजू, आयुषी, भावना, योगिता, रोहिणी ठाकुर, सौरभ कुमार, शिवांग, आदित्य, विशाल भडोल, प्रिंस चौधरी, अजय शर्मा, यशस्वी ठाकुर, ठाकुर विजय सिंह, दिनेश कुमार वर्मा और रजत ठाकुर सहित 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
इनमें से 12 खिलाड़ी जो प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भेजा जाएगा। आनंद ने कहा कि पहली बार हो रही मिश्रित राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। 12 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश की टीम 26 सितंबर को प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें