स्वाहल गांव में पशुशाला में लगी आग पर काबू पाता दमकल कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते अपर कोहली और स्वाहल गांव में दो अलग-अलग अग्निकांडों में दो पशुशालाएं जलकर राख हो गई हैं। इन अग्निकांडों में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने दोनों घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बाकी संपत्ति को बचाया।
जिला मुख्यालय के साथ लगते स्वाहल गांव में शनिवार सुबह करीब आठ बजे प्रकाश चंद पुत्र गोकुल राम की पशुशाला में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में घास की 30 गड्डियां, इमारती लकड़ी और तूड़ी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
अपर कोहली गांव में रजत पठानिया की पशुशाला में शनिवार दोपहर को आग लग गई। धुआं उठता देख पीड़ित ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में 100 गड्डी घास, इमारती लकड़ी और तूड़ी जलकर राख हुई है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। लीडिंग फायरमैन देवेंद्र भाटिया ने कहा कि दोनों अग्निकांडों पर दमकल टीम ने काबू पाया है।