फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
बिझड़ी में अग्निकांड से जला हुआ सामान बाहर रखा हुआ। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलवाल में घर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों का सामान जल गया है। विमला देवी पत्नी मेहर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात 8 बजे के करीब जब परिवार के सभी सदस्य खाना खा रहे थे तो उसी दौरान कमरे से धमाके की आवाज आई। जब वे दौड़कर कमरे की तरफ गए तो वहां पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हुई थी।
विज्ञापन

आग को फैलता देख आनन-फानन में घर वालों ने विद्युत सप्लाई काट दी। जिससे बाकी का मकान व सामान आग की भेंट चढ़ने से बच गया। लेकिन, टीवी, कपड़े, सोने के गहने, घर में रखा 70 हजार कैश आग की भेंट चढ़ चुका था। पंचायत प्रधान विजय ढटवालिया ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। घटनास्थल पर नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन को सूचना दी गई। पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है प्रशासन को सूचित कर उनकी यथासंभव मदद करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें