ब्रांजड़ में गौशाला में लगी आग।
- फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मनसाई के गांव ब्रांजड़ में एक गोशाला जलकर राख हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अश्वनी कुमार पुत्र पेनू राम की पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। घास व अंदर रखी इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई।
हलका पटवारी साहिल शर्मा का कहना है कि पीड़ित परिवार को दो लाख अस्सी हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान आशा शर्मा ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र फौरी राहत दी जाए।