फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अणु में बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में भड़की आग, हमीरपुर तक पहुंचा धुआं

Mon, 12 Aug 2024 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित अणु में राजकीय महाविद्यालय के कॉलेज के पास स्थित बिजली बोर्ड के एक ट्रांसफार्मर में सुबह 10:30 के करीब जोरदार धमाका हुआ। 
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ट्रांसफार्मर व एनएनटी लैब में भड़की आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित अणु में राजकीय महाविद्यालय के कॉलेज के पास स्थित बिजली बोर्ड के एक ट्रांसफार्मर में सुबह 10:30 के करीब जोरदार धमाका हुआ। धमाका होने के बाद ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते यह आग इतनी बढ़ गई कि बिजली बोर्ड का कार्यालय, वर्कशॉप व 80 के करीब मरम्मत किए व मरम्मत के लिए रखे ट्रांसफार्मर भी जलकर राख हो गए। आग लगते ही अग्रिशमन विभाग को सूचित किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया। कार्यालय में रखे दस्तावेज, रिकॉर्ड, कंप्यूटर व अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। अग्रिशमन विभाग को भी इस आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


विज्ञापन

तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। तीन घंटे तक जिला मुख्यालय से अग्रिशमन विभाग की गाड़ियां, एंबुलेंस आदि यहां के लिए जाते रहे। तीन घंटे लगातार इन गाड़ियों का सायरन बजता रहा। आग इतनी भीषण थी कि इसका धुआं हमीरपुर तक पहुंच गया।  बिजली बोर्ड के सहायक अभिंयता राजन ने कहा कि सुबह 10:20 के करीब जब सभी कर्मचारी कार्यालय में कार्य कर रहे थे कि अचानक से ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। सभी कर्मचारी वहां से जान बचाकर भागे। जिला अग्रिशमन अधिकारी प्रेमचंद ने कहा कि तीन घंटे में इस आग पर काबू पाया गया। घटना में दो करोड़ रुपये के करीब नुकसान है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें