फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से आग, 20 हजार का नुकसान

Sat, 11 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
fire - फोटो : file photo
विज्ञापन
टपरे पंचायत में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। अग्निकांड की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


जगत राम पुत्र इंद्र सिंह निवासी दरकोटी के मकान में दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके चलते मकान की निचली मंजिल में रखी घास और तूड़ी में आग भड़क गई।

धुआं उठते ही लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पंचायत सचिव महेंद्र सिंह ने दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

अग्निकांड में करीब 20 हजार के नुकसान का अनुमान है। अग्निकांड में घास और तूड़ी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग के इंचार्ज संत राम ठाकुर का कहना है कि टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में करीब 20 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें