फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के भरे जाएंगे 170 पद

Thu, 09 Mar 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर उपमंडल के आईटीआई डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन


एमके आटो क्लच कंपनी काला अंब मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के 170 पद भरने जा रही है। जिसके लिए रोजगार कार्यालय बड़सर में 15 मार्च को सुबह 10 बजे कैंपस इंटरव्यू होगा। कंपनी द्वारा मशीन हेल्पर के 100 पद भरे जाने हैं तथा मासिक वेतन 6 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं व 10वीं तथा उम्र 20 से 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं मशीन ऑपरेटर (रबड़ मोल्डिंग) के 50 पद भरे जाने हैं तथा मासिक वेतन 6500 से 7500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता रबड़ मोल्डिंग में आईटीआई और दो साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें अभ्यर्थी की उम्र 25 से 35 वर्ष होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मशीन ऑपरेटर (ग्राइंडिंग) के 20 पद भरे जाने हैं तथा मासिक वेतन 6500 से 7500 रुपये दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता रबड़ ग्राइंडिंग में आईटीआई और दो साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें अभ्यर्थी की उम्र 25 से 35 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए तथा हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। रोजगार कार्यालय बड़सर के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इन पदों के पात्र अभ्यर्थी 15 मार्च सुबह 10 बजे रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें