फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्लास्टिक कचरा फैलाया तो कटेगा चालान, बिझड़ी पंचायत ने कसा शिकंजा

Sun, 15 Nov 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बिझड़ी पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत प्लासटिक का कचरा एकत्रित करता सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। क्षेत्र के जंगलों, नालों और सार्वजनिक स्थलों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए ग्राम पंचायत बिझड़ी ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ज्योति रानी की देखरेख में गांव और बाजार से प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर निस्तारण के लिए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट भेजने की व्यवस्था की जा रही है। पंचायत इससे पहले भी करीब एक क्विंटल प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर यूनिट में भेज चुकी है।
स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत ने वर्ष 2025 में मॉडल बायलॉज भी अपनाए थे, जिन्हें अब सख्ती से लागू किया जा रहा है। इसके तहत खुले में प्लास्टिक या अन्य कचरा फेंकने वाले लोगों और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा बिझड़ी बाजार में नियमित सफाई और प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था भी की गई है। इस सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से निर्धारित यूजर चार्ज लिया जा रहा है।
पंचायत प्रधान ज्योति रानी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव और बाजार को स्वच्छ रखने के साथ जंगलों, प्राकृतिक जल स्रोतों और नालों को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाना है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अभियान में सहयोग करने और कचरा खुले में न फेंकने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें