फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते फाहल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट हुई है। भाई और उसके बेटे ने दंपती को पीट दिया। इस मारपीट में दंपती को चोटें आई हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। 70 वर्षीय हंसराज और पुष्पा देवी जख्मी हुए हैं। हंसराज ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि उसके भाई, भतीजे और अन्य सदस्यों ने मिलकर उन्हें घर पर बुरी तरह लहूलुहान किया। ये लोग जबरदस्ती उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने डंडों से उन्हें व उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। घर पर दोनों ही रहते हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटा दूसरे प्रदेश में नौकरी करता है। उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। दूसरे पक्ष की ओर से भी इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इनका आरोप है कि पुष्पा देवी ने उन्हें पीटा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मारपीट में घायल लोगों का गलोड़ अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दो गुटों में जमीन विवाद की वजह से मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल करवाया करवाया गया है। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे के लिए उन्हें हमीरपुर रेफर किया गया है। क्रॉस केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें