फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 लोग निकले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
Fight between the families of two brothers over land dispute - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को 16 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, धमड़ियाणा के एक 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 607 सैंपल लिए गए, जिनमें से 10 पॉजिटिव निकले। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि सराहकड़ में 3 लोग 60 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती और 53 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

ग्वालपत्थर क्षेत्र के गांव करडी में 10 और 6 वर्षीय दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोरंज के गांव झंडवीं में 39 वर्षीय व्यक्ति, अघार क्षेत्र के गांव झंडी में 17 वर्षीय लड़की, लजयानी में 36 वर्षीय व्यक्ति, धमड़ियाणा में 17 वर्षीय लड़का और कड़साई में 49 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। वहीं, आरटी-पीसीआर टेस्ट में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गांव गोइटा में 49 वर्षीय व्यक्ति और 19 वर्षीय युवक, गलोड़ में 45 और 50 वर्षीय दो महिलाएं तथा भरेड़ी में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गई हैं। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें