फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 17 गोशालाओं को दी 13 लाख की फीड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर ने गो ग्रास योजना के तहत इस बार भी हमीरपुर 17 पंजीकृत गोशालाओं को 13 लाख रुपये की 525 क्विंटल फीड वितरित की है। यह फीड हिमफेड के माध्यम से खरीदी गई है। काउंसिल के सदस्यों ने फीड का निरीक्षण कर उसे हर गोशाला में स्वयं जाकर खुद पहुंचाया है। हिमाचल सरकार की ओर से चलाई जा रही काॅऊ सेंक्चुरी खैरी के लिए भी सीनियर सिटीजन संस्था ने 200 बैग फीड भेजी है। संस्था हर साल गायों को फीड उपलब्ध करवाती है।
विज्ञापन


संस्था पिछले कई वर्षों से मरीजों और तीमारदारों को हमीरपुर अस्पताल में दोनों समय निशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ ही काउंसिल गरीब बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी, कैंसर व डायलिसिस मरीजों की मदद, अग्निपीड़ित व वर्षा पीड़ित निर्धन परिवारों की समय-समय पर मदद करती रहती है। कोई भी व्यक्ति सीनियर सिटीजन काउंसिल के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर योजनाओं का लाभ ले सकता है। सीनियर सिटीजन काउंसिल के प्रधान विजय कुमार पुरी ने कहा कि आगामी समय में भी यह धर्माथ कार्य जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें