नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन में प्रथम कक्षा के लिए पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गया। केंद्रीय विद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए कक्षा प्रथम में अपने बच्चे के प्रवेश के लिए इच्छुक अभिभावक 15 अप्रैल सायं पांच बजे तक ऑनलाइन माध्यम से लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करवा सकते हैं। स्कूल प्रधानाचार्य एसडी लखनपाल ने कहा कि कक्षा प्रथम में पंजीकरण के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2024 तक छह वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। पंजीकरण केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी वर्गों के लोगों की ओर से करवाया जा सकता है। प्रवेश केंद्रीय विद्यालय संगठन के तय प्रवेश दिग्दर्शिका 2024-2025 के आधार पर किया जाएगा।