गलोड़ (नादौन)। ग्राम पंचायत पन्याली में अब नशा करके शांति भंग करने वाले की सुविधाएं छीन ली जाएंगी। ग्रामसभा में प्रधान बीना देवी ने इस बारे निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि गांव की शांति भंग करने वालों को पंचायत किसी तरह की सुविधा नहीं देगी।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से नशा मुक्ति के निर्देश का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया। ग्रामसभा में पंचायत सचिव के तबादले को निरस्त करने का भी प्रस्ताव डाला गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत सचिव के तबादले को निरस्त नहीं गया तो लोग धरना प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे। अभी सचिव का तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है और उसे बदल दिया है।