फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 3182 लोगों की नेत्र जांच, 1860 को मुफ्त दिए चश्मे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के पांच साल पूरे होने और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा अस्पताल के सौजन्य से शुक्रवार को हमीरपुर के गौतम कॉलेज में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। केंद्रीय सूचनाए प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर 3,182 लोगों की आंखों की जांच करवाई और 1,860 नंबर वाले चश्मों का वितरण किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को नि:शुल्क उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उनके घर द्वार पर मिल सके, इसके लिए 14 अप्रैल 2018 को डॉ. भीमराम आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर तीन मोबाइल स्वास्थ्य यूनिट्स के साथ अस्पताल सेवा की शुरुआत की थी, जो अब 5 सालों में बढ़कर 32 मोबाइल मेडिकल यूनिट हो गई हैं।
इन पांच वर्षों के सफर में अस्पताल सेवा 8 लाख से ज्यादा लोगों का मुफ्त जांच, दवा, उपचार कर उनके मुस्कान की वजह बनी है। नेत्र जांच शिविर में देश भर के विख्यात अस्पतालों से 50 से भी ज्यादा नेत्र विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है और सही उपचार अनुसार लोगों को निशुल्क नंबर वाले चश्मे और दवाई भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें