फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वित्तीय लाभों की अदायगी न करने पर जताया रोष

Sat, 04 Jan 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम इकाई नादौन की बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत: संघ
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम इकाई नादौन की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष राजकुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पेंशनरों ने वित्तीय लाभों की अदायगी न करने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

बैठक में बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि बिजली बोर्ड लिमिटेड में वित्तीय कुप्रबंधन के चलते पेंशनरों के एरियर को लेकर 2022 के आदेश भी लागू नहीं हो पाए हैं। 35 से 38 वर्ष तक बिजली बोर्ड में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभों की अदायगी भी नहीं हो पा रही है।
खरवाड़ा ने बिजली बोर्ड लिमिटेड में वित्तीय अनियमताओं के लिए निदेशक वित्त को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से न्यायिक जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में पिछले एक वर्ष से एक लाख मीटर डैड स्टॉप हैं, जिसमें 3000 से ज्यादा थ्री फेस मीटर हैं और यहां तक कि लगभग चालीस हजार नए कनेक्शन की फाइलें भी लंबित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू, चेयरमैन संजय गुप्ता, प्रबंध निदेशक संदीप कुमार से पेंशनर्स के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार की जांच करवाकर उनके वित्तीय लाभों की अदायगी निश्चित समय अवधि में सुनिश्चित करने की मांग की है। बैठक में इकाई सचिव विधि चंद सनोरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत राम, कोषाध्यक्ष पृथ्वी चंद सहित पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें