फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी बस के दोनों टायर फटने से धमाका, अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 103 शिमला मटौर पर गांव डिडवीं के पास एचआरटीसी की बस के पिछले दाहिनी तरफ के दोनों टायर एक साथ फट गए। टायरों के फटने से जोर का धमाका हुआ। यह धमाका 2:45 बजे के बीच हुआ। हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना के समय बस के आसपास कोई नहीं था।
विज्ञापन

चालक भूपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अचानक बस के पिछले दोनों टायर एक साथ फट गए। बस में 15-20 सवारियां बैठी थीं। इन्हें एचआरटीसी की दूसरी बस में भेज दिया गया। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों अशोक कुमार, सुदर्शन कुमार शर्मा, विजय कुमारी, वीना देवी, ठाकुरदास आदि ने कहा कि धमाके की आवाज सुनकर वे घरों से बाहर निकल आए। टायर सड़क पर बनी पुली के पास फटे हैं। हालांकि जल्द ही यहां पर बस को हटा लिया गया है। इससे यातायात बाधित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें