सुजानपुर भाजपा के दोनों मंडलों की नव नियुक्ति कार्यकारिणी। स्रोत : पार्टी
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत सुजानपुर भाजपा के दोनों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से विमर्श के बाद कार्यकारिणी घोषित की। अंकुश गुप्ता, अंजना ठाकुर, लेखराज ठाकुर, ओंकार चंद शर्मा उपाध्यक्ष, महामंत्री सुरेश चौहान और सुरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह और सचिव प्रवीण कुमारी, मीना देवी, पूनम डोगरा, मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर, प्रवक्ता सुमन गुप्ता, कार्यालय सचिव प्यार चंद राणा, आईटी संयोजक अश्वनी चंदेल, आईटी सहसंयोजक मनजीत, सोशल मीडिया संयोजक महादेव और प्रदीप को तैनात किया गया है।
वहीं, टौणी देवी बमसन मंडल की कार्यकारिणी में प्रवीण ठाकुर, राजीव ठाकुर, पूनम कुमारी, रजनीश कुमारी को उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह, सुनील कुमार को महामंत्री, विपन कोषाध्यक्ष, बबली देवी, वीरेंद्र, विक्की, विचित्र सिंह, सीमा धीमान, पवन राणा सचिव, नरेंद्र ठाकुर मीडिया प्रभारी, अजय प्रवक्ता, राकेश चौहान कार्यालय सचिव, विक्रम सिंह आईटी संयोजक, सुनील चौहान सोशल मीडिया संयोजक, संजीव कुमार सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
सुजानपुर भाजपा के दोनों मंडलों की नव नियुक्ति कार्यकारिणी। स्रोत : पार्टी