फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अणु पंचायत के पूर्व सैनिक और महिला मंडल किए सम्मानित

विज्ञापन
अणु कलां में आयोजित महिला मंडल एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर, जय भीम युवा मंडल तथा सभी ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम पंचायत अणु कलां के वार्ड चार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य आशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनकी पत्नी स्वाती शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान आशीष शर्मा ने सभी पूर्व सैनिकों और महिला मंडलों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि के साथ वीर भूमि है। उन्होंने कहा कि जो वीर सैनिक सीमा पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाते हैं, उनके परिवार के बारे में सोचना सरकार और समाज का दायित्व है।
विज्ञापन

आर्थिक सहायता तो सरकारें देती ही हैं, लेकिन हमें शहीद के परिवार की समग्र रूप से चिंता करनी होगी। शहीदों के परिवार को किस प्रकार से समग्र सहायता दी जाए, इस पर वे विचार कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पूर्व सैनिकों से भी सुझाव देने को कहा। रिसोर्स पर्सन संजीव नागवान ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार प्रकट किए।
इस दौरान सेवानिवृत्त हवलदार जोगिंदर सिंह, प्रेमचंद, अनंत राम, मनजीत सिंह, सुरेंद्र मिन्हास, सूबेदार चमेल सिंह, कृष्णचंद व अन्य सभी पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसके बाद अणु पंचायत के चारों वार्डों के महिला मंडलों को भी सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर व भीम युवा मंडल अणु के सहयोग से चलाए जा रहे त्रैमासिक ब्यूटीशियन कोर्स में युवा मंडल की सभी लड़कियों को आशीष शर्मा ने 50 ब्यूटीशियन किट वितरित कीं। गरीब परिवार की दो कन्याओं को सुकन्या योजना के तहत उनकी जिम्मेवारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें