हमीरपुर। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए डेढ़ साल पहले आवेदन करने वाली जिले की 51,056 महिलाओं को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
महिलाओं ने जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में दो बार आवेदन जमा करवाए थे, लेकिन अभी तक उनके खातों में योजना की राशि नहीं पहुंची है।
योजना के तहत प्रदेश सरकार ने 21 से 59 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने की घोषणा की थी। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किए थे। पात्रता संबंधी दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदन निदेशालय को भेज दिए गए।
जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के अनुसार जिले से प्राप्त महिलाओं के आवेदन निदेशालय को भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी महिला को योजना के तहत भुगतान नहीं हुआ है। लंबे समय से आवेदन करने वाली महिलाएं अब योजना की राशि मिलने का इंतजार कर रही हैं।
योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना था। हर माह मिलने वाली 1500 रुपये की राशि से महिलाओं को अपनी जरूरतों और पारिवारिक खर्च में सहयोग मिलने की उम्मीद थी।
कोट
जिले से महिलाओं के आवेदन निदेशालय को प्रेषित कर दिए गए हैं। अभी तक किसी भी महिला को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत भुगतान नहीं हुआ है।
-चमन लाल शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, हमीरपुर
विधानसभा क्षेत्र
आवेदनकर्ता
हमीरपुर
8,231
सुजानपुर
5,612
भोरंज
10,810
बड़सर
11,533
नादौन
14,870
कुल
51,056