फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रैल में पीढ़ियों के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

Sun, 18 Oct 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रैल के सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से शनिवार को अंतरपीढ़ीगत संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

तहसील कल्याण अधिकारी पवन कुमार के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में 350 विद्यार्थियों, 50 वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान 18 विद्यार्थियों ने भाषण और 17 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। वक्ताओं ने विभिन्न पीढ़ियों के बीच आपसी समझ, सहयोग और बेहतर संबंध स्थापित करने के महत्व पर विचार साझा किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कंडरोला प्लासी के प्रधान सुभाष चंद, आदेश कुमार, सेवानिवृत्त मेडिकल अधिकारी धर्म सिंह और आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने अपने विचार रखे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें