फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार : राजीव

Thu, 26 Jun 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सांकेतिक संसद का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि पहुंचे राजीव भारद्वाज ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था।
विज्ञापन

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा और आपातकाल के दुष्परिणामों की जानकारी देना था। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामंत्री प्रगुण गौतम, आशीष ठाकुर, रिंपल शर्मा, सौरव शर्मा, राहुल कुमार, आदित्य ठाकुर व अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव भारद्वाज रहे।

इस दौरान आपातकाल की पृष्ठभूमि, उस समय की घटनाएं, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले और जनता के अधिकारों के हनन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। युवाओं ने संसद की कार्यवाही की तरह विषयों पर बहस कर अपनी जागरूकता व संवेदनशीलता का परिचय दिया।
विज्ञापन

राजीव भारद्वाज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को इतिहास से सीखने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें