फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई भोरंज में 13 लाख रुपये से बनाया जा रहा बास्केटबाल कोर्ट

Thu, 26 Jun 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आईटीआई भोरंज में तैयार किया जा रहा है बास्केबाल कोर्ट। स्रोत : संस्थान - फोटो : kathua
विज्ञापन
दो माह के भीर कार्य पूरा करने का रखा लक्ष्य, पढ़ाई के साथ खेल में भी निपुण होंगे विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। आईटीआई भोरंज के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी निपुण होंगे। इसके लिए बकायदा आईटीआई भोरंज में बास्केटबाल कोर्ट तैयार किया जा रहा है।
दो माह के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 13 लाख रुपये का बजट निर्माण कार्य पर खर्च होगा। आईटीआई भोरंज में विभिन्न ट्रेडों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी जल्द ही इस कोर्ट में खेलते नजर आएंगे। खेल में भाग लेकर विद्यार्थी पढ़ाई की थकान को भी कम कर सकेंगे।
पढ़ाई के साथ खेल को बढ़ावा देने के उदे्श्य से कोर्ट तैयार हो रहा है। हिमुडा की ओर से बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आईटीआई भोरंज प्रबंधन की ओर कुछ माह पहले पूर्व राशि जमा करवाई जा चुकी है। बारिश ने खलल नहीं डाला तो दो माह के बीच बास्केबाल कोर्ट तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं जब शुरू होंगी, तो विद्यार्थियों को बास्केटबाल कोर्ट की सुविधा मिल जाएगी। आईटीआई भोरंज के प्रधानाचार्य राजेश भाटिया ने बताया कि जल्द ही बास्केटबाल कोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पर 13 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें