फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली उपभोक्ताओं को आ रहे फर्जी मैसेज और कॉल, बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता आईडी अपडेट के बहाने की जा रही धोखाधड़ी
विज्ञापन

बोर्ड ने किसी भी नंबर, कॉल और लिंक पर क्लिक न करने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बिजली के बिल भरने के बाद भी उपभोक्ताओं को फर्जी एसएमएस और कॉल करके बिल न भरने के संबंध में शिकायतें आ रही हैं। प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड के कई उपभोक्ताओं की ओर से यह शिकायत मिल रही है। इसमें कहा जा रहा है कि हम कुमार हाउस बिजली बोर्ड मुख्यालय से बोल रहे हैं और आपका बिल जमा नहीं हुआ है या आपकी उपभोक्ता आईडी अपडेट नहीं हुई है।

वहीं, प्रदेश बिजली बोर्ड ने सभी उपभोक्ताओं से कहा है कि ये एसएमएस और कॉल फर्जी और धोखाधड़ी वाले हैं। सभी उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित नंबर पर कॉल न करें, किसी भी मोबाइल एप को डाउनलोड न करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के सलाहकार (पीआर) अनुराग पराशर ने उपभोक्ताओं को हिदायत दी है कि इसकी सूचना तुरंत साइबर सेल हिमाचल सरकार के नंबर 0177-2620331 या बिजली बोर्ड लिमिटेड के टॉल फ्री नंबर 1800-180-8060 या 1912 पर दें। उपभोक्ता बिजली बोर्ड के मोबाइल एप एचपीएसईबीएल व वेबसाइट एचपीएसईबी, कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 1800-180-8060 या 1912 पर रजिस्टर मोबाइल नंबर से कॉल करके या अपने स्थानीय उपमंडल के माध्यम से बिजली बिल के भुगतान और बिजली से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें