फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजी बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन

विज्ञापन
बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य गगाल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों के बाहर भोजन अवकाश के समय गेट मीटिंग कर एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने गागल में आयोजित गेट मीटिंग में कहा कि 11 दिसंबर को पूरे हिमाचल प्रदेश से हजारों कर्मचारियों ने तपोवन धर्मशाला में पहुंचकर पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आवाज बुलंद की थी। उस दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाकर ओपीएस की बहाली के लिए कमेटी गठित करने की सहमति दी थी और इसकी अधिसूचना भी जारी की थी, लेकिन अभी तक कमेटी का गठन नहीं हो पाया है। जिसे लेकर पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि एनपीएस के तहत मिलने वाली पेंशन से किसी भी परिवार का गुजर-बसर नहीं हो सकता। एनपीएस कर्मचारियों के साथ यह एक भद्दा मजाक है। खरवाड़ा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और उनको मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अतिशीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर एनपीएसईए के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। भविष्य में भी एनपीएसईए की ओर से किए जाने वाले आंदोलन का यूनियन पूर्ण सहयोग करेगी। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश सह सचिव पंकज परमार ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें