फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुरानी पेंशन और महंगाई भत्ते का बिजली बोर्ड कर्मियों को मिले लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन इकाई हमीरपुर की बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन इकाई हमीरपुर की बैठक बुधवार को विद्युत विश्राम गृह अणु हमीरपुर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान कृष्ण पाल ने की। बैठक में यूनियन के राज्य प्रधान कामेश्वर शर्मा, राज्य उप महासचिव मनेश कुमार विशेष रूप उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि मांगों को लेकर जन जागरण अभियान पूरे प्रदेश में चलाया गया। इस अभियान का जिला इकाई हमीरपुर में समर्थन करती है। जब भी हमीरपुर जिले के जन जागरण अभियान की बैठक करने के लिए राज्य कार्यकारिणी आदेश देगी तो जिले में यह अभियान सफलता पूर्वक तरीके से चलाया जाएगा। बैठक में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि आए दिन बिजली बोर्ड के कर्मचारी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। पिछले वर्ष लगभग 45 कर्मचारी दुर्घटनाओं का शिकार हुए। इनमें से नौ स्थायी कर्मचारियों, पांच आउटसोर्स कर्मचारियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस वर्ष भी अभी तक सात कर्मचारी कार्य के दौरान हादसे का शिकार हुए हैं। बैठक में बिजली बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों को जून 2023 से ओवर टाइम, महंगाई भत्ते का भुगतान आज दिन तक नहीं किया गया है। इससे बिजली बोर्ड में कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बोर्ड के कार्यों के सही ढंग से संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ मुहैया करवाने की मांग दोहराई गई है। 25 मई 2023 को सर्विस कमेटी की ओर से स्वीकृत 1030 पदों पर जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने की बोर्ड प्रबंधन से मांग की गई है। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना का बोर्ड कर्मचारियों को लाभ देने की मांग को बैठक में कर्मचारी नेताओं ने उठाया है। इस बैठक में इकाई सचिव राजेश कुमार, क्षेत्रीय सचिव राज कुमार ,कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, सुभाष चंद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें