फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से स्कूल गई छात्रा नहीं लौटी, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत एक गांव से एक 12 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। नाबालिग के पिता लेखराज ने बताया कि यह बच्ची उनकी इकलौती संतान है। पांच जनवरी सुबह साढ़े नौ बजे जब वह अपनी ड्यूटी पर थे तो बच्ची ने फोन पर बताया कि वह अपने स्कूल में ऑनलाइन हुए पेपर जमा करवाने जा रही है। इसके बाद उसने स्कूल पहुंचकर अध्यापकों के पास अपने पेपर भी जमा करवा दिए। पेपर जमा करवाने के बाद वह 10.30 बजे के करीब घर आने के लिए एक निजी बस में सवार हो गई, परंतु रास्ते में ही वह गायब हो गई। बच्ची के पिता ने बताया कि उसके पास ज्यादा पैसे भी नहीं थे।
विज्ञापन

घटना का पता तब चला जब दोपहर बाद तक भी वह घर नहीं पहुंची। काफी ढूंढने के बाद शनिवार शाम के समय परिजनों ने नादौन थाना में मामला दर्ज करवाया। बच्ची के पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने लोगों से भी गुहार लगाई है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में पता चले तो तुरंत इसकी सूचना नादौन थाना में दें। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि सभी थानों में इसकी सूचना दे दी गई है और मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें