फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ के दर आठ हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 22 Sep 2025 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
मौसम में सुधार होते ही बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 8000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मौसम खराब रहने से बीते कुछ दिनों से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई थी। मंदिर में आरती के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र धूने में आहुतियां डालीं और लाइनों में लगकर क्रमबद्ध तरीके से बालयोगी के दर्शन किए। इस दौरान दिनभर पौणाहारी का दरबार जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर न्यास ने पुख्ता इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में लंगर की सुविधा भी प्रदान की गई है।
विज्ञापन


जगह-जगह सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात किया गया था, ताकि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अब बाजारों में भी रौनक लौट आई है। बाबा बालक नाथ न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने बताया कि मौसम में सुधार हुआ है। इससे बाबा बालक नाथ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। न्यास प्रशासन श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें