फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा देने की कवायद शुरू

Tue, 11 Mar 2025 05:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने सर्जन की नियुक्ति के लिए सरकार से किया पत्राचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में सर्जरी (शल्य चिकित्सा) सुविधा देने की कवायद शुरू हो गई है। आयुर्वेदिक अस्पताल प्रशासन की ओर से यहां पर सर्जन की नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार से पत्राचार शुरू कर दिया है।
यह कवायद सिरे चढ़ती है तो शीघ्र ही अस्पताल में सर्जरी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी, जिससे मरीजों को भी काफी लाभ होगा। आयुर्वेद में शल्य चिकित्सा (शल्य तंत्र) एक महत्वपूर्ण शाखा है, जो विभिन्न शल्य चिकित्सा और पैरा सर्जिकल प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक है। आयुर्वेदिक के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। इस कारण आयुर्वेदिक चिकित्सा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में सर्जरी सुविधा शुरू करने के लिए काफी समय से मरीज मांग भी कर रहे थे। इसी के तहत अब आयुर्वेदिक अस्पताल में शल्य चिकित्सा शुरू करने की प्रक्रिया आंरभ की गई है। उधर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के एमएस डॉ. डीएस ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में शल्य चिकित्सा सेवाएं आरंभ करने की योजना है। सरकार से सर्जन की नियुक्ति के लिए पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा में काफी संख्या में लोग विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें