फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान

Tue, 11 Mar 2025 05:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में अब तक बारह हजार पशुओं का टीकाकरण, 80 हजार का लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से मुक्त करने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है। अब तक करीब बारह हजार गाय-भैंस का टीकाकरण किया जा चुका है।
पशुपालन विभाग की ओर से लगभग अस्सी हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पशुपालन विभाग का दावा है कि जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। हर साल दो बार छोटे और बड़े पशुओं का टीकाकरण किया जाता है। फिलहाल बड़े पशुओं गाय-भैंस का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के तहत एक भी पशु न छूटे और सुरक्षा चक्कर न टूटे की तर्ज पर हर साल टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन

खुरपका-मुहंपका एक संक्रामक रोग है, जो विषाणु से फैलता है। यह बीमारी गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सुअर आदि को प्रभावित करती है। अगर गाय-भैंस एफएमडी बीमारी से पीड़ित होती है तो दूध उत्पादन कम हो जाता है। यह स्थिति चार से छह महीनों तक बनी रह सकती है। इस बीमारी में पशुओं को तो परेशानी होती है, इसके साथ-साथ पशु पालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

कोट

-खुरपका-मुंहपका रोग से पशुओं को मुक्त करने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक करीब बारह हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालन विभाग की टीमें घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। पशुपालक भी अपने पशुओं का टीकाकरण करें।-डॉ संतीश वर्मा, सहायक निदेशक (परियोजना), पशुपालन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें