फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 750 स्कूलों में शिक्षा संवाद चार जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के स्कूलों में शिक्षक और अभिभावक मिलकर शिक्षण कार्यों को रोचक और प्रभावी बनाने की रूपरेखा तैयार करेंगे। इसके लिए जिले के 750 स्कूलों में चार जून को शिक्षा संवाद का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें वरिष्ठ 95, उच्च 66, माध्यमिक 114, प्राथमिक 475 स्कूल शामिल होंगे। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में हर घर पाठशाला का महत्व और ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन पढ़ाई की प्रक्रिया के प्रभावी बनाने पर चर्चा की जाएगी।
कुछ चिह्नित स्कूलों में जेबीटी प्रशिक्षुओं को संवाद में भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है। प्रशिक्षु अभिभावकों से बच्चों की परीक्षाओं, परिणामों से संबंधित फीडबैक लेंगे। संवाद में माता-पिता की भूमिका, विद्यार्थियों के पढ़ने की सामग्री, निपुण भारत के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का कार्यान्वयन कार्यक्रम, नए शैक्षणिक सत्र के लिए राज्य में लागू किए जा रहे कक्षा पहली से आठवीं के नए मूल्यांकन और मूल्यांकन पैटर्न, कैलेंडर से अभिभावकों अवगत कराना, वर्ष 2022-23 मूल्यांकन की ग्रेडिंग प्रणाली, एफए-वन में प्रारंभिक कक्षाओं के छात्रों के सीखने के स्तर, परिणामों की प्रगति रिपोर्ट साझा करना आदि शामिल रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा एफए-वन, प्रथम टर्मिनल असेसमेंट में लर्निंग गैप की पहचान करना, छात्रों के खराब प्रदर्शन के कारणों का पता लगाना, कम उपलब्धि प्राप्त करने वालों के लिए रणनीति, निपुण भारत मिशन के संबंध में सभी एसएमसी सदस्यों, माता-पिता और समुदायों से चर्चा, तीसरी तक के मूलभूत पठन और अंकगणित कौशल में सुधार, स्कूलों में होने वाली गतिविधियों में बच्चों को प्रोत्साहित करने, मोबाइल के उचित उपयोग, दुरुपयोग के बारे में जागरूक करना, नशीली दवाओं की लत के प्रभाव, विद्यांजलि कार्यक्रम के बारे में माता-पिता और प्रतिभागियों को संवेदनशील बनाना और पोर्टल पर स्वयंसेवकों के रूप में पंजीकरण के लिए दिए दिशा-निर्देशों से अवगत करवाना भी शामिल रहेगा।
इस संबंध में सामुदायिक शिक्षा विभाग के समन्वयक सुनील कुमार का कहना है कि जिलाभर के स्कूलों में चार जून को शिक्षा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा संवाद में पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध मेें जिलाभर स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, सीएचटी शिक्षकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें