फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारल स्कूल में शिक्षकों के खाली पदों से पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
रावमापा महारल का भवन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महारल स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। यहां पिछले दस साल से शारीरिक शिक्षक का पद खाली चल रहा है। वर्ष 2011 के बाद स्कूल में किसी भी शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई। इससे बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, खेल संबंधी जानकारी का अभाव होने से खेलों के प्रति रुचि कम होती जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल में वर्तमान में 430 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
अभिभावकों रमेश चंद, कमल देवी, राजेश पठानिया, सुमन कुमारी का कहना है कि स्कूल में पिछले दस वर्षों से पद रिक्त चला हुआ है। खेलों में रुचि होने के बाद भी उचित ट्रेनिंग न मिल पाने से विद्यार्थी खेलों में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। हर वर्ष खेल प्रतियोगिताओं में स्कूली खिलाड़ी पिछड़ रहे हैं। इसी के साथ पिछले तीन माह से स्कूल में शास्त्री और ड्राइंग शिक्षक के पद खाली चल रहे हैं। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
प्रधानाचार्य विजय कपलेश का कहना है कि स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से विभाग को इस बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन रिक्त पद पर अभी तक किसी की भी नियुक्ति नहीं हुई है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजय ठाकुर का कहना है कि समस्या ध्यान में है। जल्द ही रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें