फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इको क्लब और रेड रिबन क्लब ने किया पौधरोपण

Thu, 26 Sep 2024 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन कॉलेज में पौधरोपण एवं खरपतवार उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान अध्यापक व विद्यार्थी। स्रोत : सं
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में बुधवार को इको क्लब और रेड रिबन क्लब द्वारा पौधरोपण एवं खरपतवार उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने लाल चंदन का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन

क्लब की संयोजक डॉ. सुनीता सकलानी ने बताया कि इस दौरान श्वेतार्क, शम्मी, रातरानी, लॉन्ग, तेज पत्ता, बिल, लाल चंदन, कामनी, इंसुलिन प्लांट और पारिजात जैसे विभिन्न औषधीय एवं महत्वपूर्ण पौधों को वनस्पति उद्यान में रोपा गया। वहीं, वैशाली पटियाल ने पंजाबी कवि शिवकुमार बटालवी की रचना ‘रुख’ गाकर पेड़ों के महत्व पर जागरूक किया। इस दौरान रोटरी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा सहित प्रो. रुचि सांगल, प्रो. कल्पना चड्ढा, डॉ. रितिका, प्रो. आदिका और लक्की भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इको क्लब और रेड रिबन क्लब के कुल 78 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और वनस्पति वाटिका को सुंदर बनाने के लिए खरपतवार हटाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें