फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में ईसीजी मशीन भी हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसीजी करवाने के लिए भटकने को मजबूर हुए मरीज
विज्ञापन


बाहर 1,000 से 1,200 रुपये में हो रही ईसीजी, मरीज मुश्किल में

हृदय रोगियों को झेलनी पड़ रही सबसे ज्यादा दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब ईसीजी मशीन भी खराब हो गई है। यह मशीन काफी पुरानी है। अक्सर यह बीच-बीच में खराब हो जाती है। इससे मरीज खासे परेशान होते हैं। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम एक साधारण परीक्षण है जिसका उपयोग दिल की लय और गतिविधि की जांच के लिए किया जाता है। त्वचा से जुड़े सेंसर का उपयोग दिल के हर बार धड़कने पर उत्पन्न बिजली संकेतों का पता लगाने के लिए ईसीजी किया जाता है। यह संकेत मशीन की ओर से रिकॉर्ड किए जाते हैं। कई बार मरीजों को सीने में दर्द व सांस आदि में दिक्कत होती है तो चिकित्सक ईसीजी लिखते हैं।
विज्ञापन



ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीज जब ईसीजी करवाने जाते हैं तो वहां मशीन खराब पड़ी है। इससे बाहर निजी संस्थानों में ईसीजी करवानी पड़ती है। जहां उन्हें इसके 1,000 से 1,200 के करीब रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। मरीजों कश्मीर सिंह, नरोत्तम दास, कमलेश दत्त, संतोष रणौत आदि ने कहा कि समस्या का समाधान किया जाए। वहीं, इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सभी वार्डों व आपातकाल में ईसीजी हो रही है। अगर कोई मशीन खराब है तो मरीज वहां पर ईसीजी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें