टौणी देवी (हमीरपुर)। दरोगण गांव में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे नंबर 03 की निकासी नालियां न बनने के कारण मूसलाधार बारिश के बाद पानी लोगों के घरों और खेतों में तबाही मचा दी। इस कारण निर्माण कंपनी के खिलाफ लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया।
बमसन तहसील की पंचायत दरोगण पति कोट के गांव दरोगण में महिलाओं ने बारिश में करीब डेढ़ घटा तक चक्का जाम कर यातायात बाधित कर दिया। महिलाओं ने चक्का जाम की बागडौर संभाली। धीरे-धीरे अन्य लोग भी सड़क पर बैठे गए। चक्का जाम से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियां रुक गईं। वहीं, मौके पर पुलिस पहुंची और तनावपूर्ण स्थिति को संभाला। लोगों को शांत करवाने के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों को आने-जाने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पंचायत उपप्रधान संजीव सहित अन्य लोगों में नीलम, ओंकार, दलीप, भक्तराम, रिखी राम, विचित्र सिंह ने निर्माण कंपनी की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों और साइट इंजीनियर को बार-बार बारिश से होने वाले संभावित नुकसान से आगाह किया गया। इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
मंगलवार सुबह तेज बारिश से हाईवे की नालियों का पानी घरों और खेतों में घुसा गया। इसके चलते मजबूरन प्रशासन तक अपनी जायज मांगों को पहुंचाने के लिए चक्का जाम करना पड़ा। मौके पर सदर थाना प्रभारी यादेश और निर्माण कंपनी के अधिकारी पहुंचे। मांगों पर उचित आश्वासन मिलने के बाद यातायात बहाल हो पाया।
निर्माणाधीन एनएच 03 दरोगण में लोगों ने किया चक्का जाम। स्रोत : जागरूक पाठक