हमीरपुर। जिले में टेंपो ट्रैवलर रूटों के लिए युवा रुझान नहीं दिखा रहे हैं। इस कारण परिवहन विभाग को आवेदन तिथि बढ़ानी पड़ रही है। अभी तक मात्र 47 ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस कारण टेंपो ट्रैवलर रूटों के लिए तिथि को 14 जुलाई तक बढ़ाया गया है।
इच्छुक हिमाचली, बेरोजगार, युवा टेंपो ट्रेवलर रूटों के लिए 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए टेंपों ट्रैवलर चलाए जाने की योजना है। जिला में कई संकरे सड़क मार्ग ऐसे हैं, जहां पर बसें नहीं पहुंच पाती हैं। यहां पर लोगों को आवागमन में दिक्कतें आती हैं। लोगों को टेंपों ट्रैवलर के माध्यम से परिवहन सेवाएं देने की योजना है।
इसी योजना के तहत जिला में करीब 47 टेंपो ट्रैवलर रूट निर्धारित किए गए हैं। इन रूटों के लिए नौ जून से 30 जून तक आवेदन मांगें मांगें गए थे। इस समय अवधि में करीब सात आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। आरटीओ अंकुश शर्मा ने बताया कि विभिन्न रूटों पर टेंपो ट्रैवलर संचालित किए जाएंगे। रूटों के लिए परिवहन विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि को 14 जुलाई तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि चयनित मार्गों की सूची व इन रूटों के आवंटन प्रक्रिया हेतु नियमों व शर्तों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।