हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत सब्जी मंडी दोसड़का के पास एचआरटीसी की बस और एक ट्राले में टक्कर हो गई। इसमें ट्राला चालक घायल हो गया है। घायल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
बस में शिमला से जिला कांगड़ा की तहसील ज्वालामुखी के धनोट गांव जा रहे एक यात्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब बस करीब 12:15 बजे रात को दोसड़का के पास पहुंची तो एक ट्राला हमीरपुर से भोटा की तरफ आया। बस से टक्कर हो गई। बस में बैठी हुई सवारियों को कोई चोट नहीं लगी है। जबकि ट्राला चालक को चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।